फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Music School: बड़े पर्दे पर इन सितारों ने सिंगर बनकर बांधा समा, सलमान और लकी अली साबित हुए फिसड्डी

Sat, 13 May 2023 08:16 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन समेत रणबीर कपूर जैसे सितारों ने सिंगर बनकर समा बांधा है। वहीं, इस रूप में सलमान खान और लकी अली फ्लॉप साबित हुए हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
पर्दे पर सिंगर बन छाए ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को रिलीज हुई पापाराव बियाला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ एक ऐसे म्यूजिक टीचर की कहानी है जो बच्चो को संगीत सीखने के लिए प्रेरित करती है। इस फिल्म में श्रिया सरन, शरमन जोशी, प्रकाश राज की मुख्य भूमिकाएं है तो मशहूर सिंगर शान भी फिल्म में एक खास किरदार में नजर आ रहे हैं। श्रिया सरन ने फिल्म में म्यूजिक टीचर और सिंगर का किरदार निभाया है। आइए जानते हैं इससे पहले बड़े पर्दे पर हिंदी सिनेमा के कौन कौन से सितारे फिल्मों में गायक का किरदार निभा चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अभिमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिमान (1973)

फिल्म ‘अभिमान’ अमिताभ बच्चन ने गायक सुबीर कुमार का किरदार निभाया था। जया भादुड़ी ने भी फिल्म में एक गायिका उमा का किरदार निभाया है। सुबीर कुमार के गायिकी का करियर डगमगाने लगता और जब उमा एक गायिका के रूप में उभरती है तो पति पत्नी के बीच एक द्वेष की भावना उत्पन्न हो जाती है। फिल्म के निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने  सुबीर का पत्नी का पत्नी की लोकप्रियता से  द्वेष और  वैवाहिक जीवन में तनाव को लेकर एक  संवेदनात्मक कहानी कही, इस फिल्म को खूब पसंद भी किया गया।
विज्ञापन

3 of 11
कर्ज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कर्ज (1980)

निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘कर्ज’ में ऋषि कपूर ने मोंटी ओबेरॉय और रवि वर्मा की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। ऋषि कपूर ने रवि वर्मा की भूमिका में रॉकस्टार का किरदार निभाया है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत निर्देशन में 'ओम शांति ओम' और 'दर्द-ए-दिल' जैसे गीत खूब सफल हुए थे।

4 of 11
डिस्को डांसर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिस्को डांसर (1982)

वैसे तो फिल्म ‘डिस्को डांसर’ डांस पर आधारित फिल्म है और इस फिल्म से मिथुन चक्रवर्ती को खूब लोकप्रियता मिली। मिथुन चक्रवर्ती ने इस फिल्म में फिल्म मुंबई की मलिन बस्तियों से एक युवा लड़के का किरदार निभाया है जो डिस्को गानों के लिए जाना जाता है। फिल्म का संगीत बप्पी लहरी  ने कंपोज किया था और अनजान और फारूक कैसर ने फिल्म के गीत लिखे थे। 'जिमी जिमी जिम्मी आजा', 'आई एम अ डिस्को डांसर' जैसे इस फिल्म के गीत काफी लोकप्रिय हुए थे। बी सुभाष के निर्देशन बनी यह फिल्म 17 दिसंबर 1982 को रिलीज हुई थी, यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी खूब पसंद की गई थी।
विज्ञापन

5 of 11
दीवाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीवाना (1992)

फिल्म 'दीवाना' में ऋषि कपूर ने गायक रवि का किरदार निभाया था। रवि को जब काजल स्टेज पर गाते हुए देखती है तो उसे रवि से एक ही नजर में प्यार हो जाता है। फिल्म में काजल की भूमिका दिव्या भारती ने निभाई थी, इस फिल्म से शाहरुख खान के करियर को बहुत फायदा हुआ। राज कंवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विधवा विवाह जैसे मुद्दे को बड़े ही मार्मिक तरीके से पेश किया गया था।
विज्ञापन

6 of 11
संगीत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संगीत (1992)

फिल्म 'संगीत' में जैकी श्रॉफ ने लोक गायक सेथुराम का किरदार निभाया था। सेथुराम जब मुंबई आता है तो एक इमारत में माधुरी दीक्षित उसे गाते हुए सुनती है और अपने जन्मदिन की पार्टी में गाने के लिए आमंत्रित करती है। साल 1992 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन के विश्वनाथ ने किया था और फिल्म के निर्माता गुलशन कुमार थे। इस फिल्म का गीत 'ओ रब्बा कोई तो बताए' बहुत ही सुपरहिट गीत हुआ था। माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं।

Rajesh Khanna: इस एक्ट्रेस के साथ हो गई थीं काका की आंखें चार, सात साल की डेटिंग के बाद भी नहीं कर पाए शादी!
विज्ञापन

7 of 11
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हम दिल दे चुके सनम (1999)

निर्माता- निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान ने समीर का किरदार निभाया है जो शास्त्रीय संगीत सीखने के लिए  प्रसिद्ध गुरु के घर आता है और इस दौरान वह गुरु की बेटी नंदिनी को अपना दिल दे बैठता है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या रॉय और सलमान खान के बीच प्रेम परवान चढ़ा और दोनो काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे।

Parineeti-Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई पर प्रियंका चोपड़ा की मां ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत खुश हूं

8 of 11
लंदन ड्रीम्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लंदन ड्रीम्स (2009)

निर्माता निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ में ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद सलमान खान और अजय देवगन एक साथ नजर आए। फिल्म की कहानी अर्जुन और मनु की है। फिल्म में अर्जुन का किरदार अजय देवगन और मनु का किरदार सलमान खान ने निभाया है। मनु  विवाहित महिलाओं को बहकाता है और खुद को स्थानीय लोगों के साथ कर्ज में डूबा हुआ पाता है। अपना कर्ज चुकाने के लिए वह अपने दोस्त अर्जुन के बैंड में शामिल होने के लिए लंदन जाता है और वहां लोकप्रिय सिंगर बन जाता है।

The Kerala Story: फिल्म के विरोध पर छलका योगिता बिहानी का दर्द, बोलीं- मुझे लेकर डरे हुए हैं मेरे पिता

9 of 11
सुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुर (2002)

फिल्म 'सुर' में अभिनेता -गायक लकी अली ने गायक और संगीत शिक्षक विक्रमादित्य सिंह का किरदार निभाया था। विक्रमादित्य सिंह हर छात्र की आवाज को तराश कर उन्हें स्टार बनाते हैं लेकिन वह खुद अपनी गायकी से संतुष्ट नहीं है। तनुजा चंद्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म तेलुगु फिल्म ‘स्वाति किरणम’ पर आधारित है।
 

Nushrratt Bharuccha: पोस्टर पर अच्छी नहीं लगती हैं नुसरत भरूचा? एक्ट्रेस ने किया चौंका देने वाला खुलासा


 

10 of 11
रॉकस्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रॉकस्टार (2011)

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर ने एक रॉक स्टार की भूमिका निभाई थी। फिल्म में रणबीर कपूर ने जनार्दन जाखड़ का किरदार निभाया है।  डीयू के हिंदू कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उसका एक उसका यही सपना है कि एक दिन उसे रॉक वर्ल्ड का बेताज बादशाह बनना है। इस फिल्म में शम्मी कपूर भी एक खास किरदार में नजर आए थे और यह फिल्म उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

11 of 11
आशिकी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 आशिकी 2 (2013)

फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर ने एक प्रख्यात गायक  राहुल जयकर की भूमिका निभाई थी। लेकिन शराब की बुरी लत की वजह से उनका करियर हाशिए पर आ जाता है। जब राहुल जयकर को  लगता है कि उनकी आदतों की वजह से आरोही का करियर प्रभावित हो रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने भी सिंगर आरोही का किरदार निभाया था। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सभी गाने हिट थे। यह फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के करियर के लिए सबसे सफल फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें