अभिनेत्री सनी लियोनी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सनी और डेनियल वेबर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। कनाडा में कई सालों तक एडल्ट फिल्मों में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि, सनी लियोनी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपना कदम जमाने के लिए कड़ी मशक्कत की। अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैंस फॉलोइंग है। हाल ही में सनी लियोन ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया है। इस दौरान वो अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों निशा, नूह और आशेर के साथ पिज्जा पार्टी करती हुई नजर आईं। सनी ने अपने खास दिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया भी साझा की है।
पहली फोटो में एक्ट्रेस के पति डेनियान उन्हें गोदी में उठाकर गृह प्रवेश करते दिख रहे हैं। दूसरी फोटों में सनी अपनी पति की गोदी में नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके तीनों बच्चे निशा, नूह और अशेर नज़र आ रहे हैं। आखिरी फोटो में सनी और डेनियल अपने तीनों बच्चों के साथ ज़मीन पर बैठकर पिज्जा खा रहे हैं।