फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी को लेकर छलके सनी देओल के आंसू, भाई को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 13 Jun 2018 09:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी और बॉबी देओल
बॉबी देओल लंबे अरसे के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। सलमान खान की 'रेस 3' में वो अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्मों में उनके कमबैक को लेकर अगर कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वो हैं उनके बड़े भाई सनी देओल। क्योंकि काम ना मिलने के चलते बॉबी अवसाद में चले गए थे। छोटे भाई की हालत देखकर सनी मन ही मन रोते थे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
sunny deol
पिछले साल बीबीसी ने भी बॉबी देओल के करियर के बारे में सवाल किया गया तो सनी का कहना था कि पिछले 10 साल से वो काम मांग रहे हैं लेकिन प्रोड्यूसर्स उन्हें काम नहीं दे रहे। इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए लेकिन हम सब साथ हैं और हमारा परिवार काफी मजबूत है। हम उन्हें इस भंवर से उबार लेंगे। ये कहते-कहते सनी का गला भर आया था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
race-3
अब बॉबी की झोली में एक नहीं बल्कि दो फिल्में आ गिरी हैं। 'रेस 3' के बाद वे सलमान खान की ही भारत में भी अहम भूमिका में होंगे। बॉबी सलमान खान को फरिश्ता बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने बॉबी के डूबे करियर में जान ला दी है। 

 

4 of 5
race 3
'रेस 3' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें कुछ ऐसे रोमांचकारी एक्शन सीन की झलक देखने को मिली है जिन्हें इससे पहले किसी फिल्म में कभी नहीं देखा गया है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि रेस फ्रेंचाइजी के इस तीसरे भाग में एक्शन और सस्पेंस का स्तर एक पायदान ऊपर होगा, जिसे देख कर दर्शक अपनी सीट से उछल पड़ेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Race 3
थाईलैंड, अबू धाबी और मुंबई में बड़े पैमाने पर फिल्मा गए एक्शन दृश्य बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को बैंकाक के फ्लोटिंग मार्किट और रोज गार्डन में फिल्माया गया है तो वहीं थाईलैंड के जंगलों में फिल्म के चेस सीक्वेंस को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा कैट फाइट सीक्वेंस और दमदार एक्शन सीन को अबु धाबी में शूट किया गया है। ईद के अवसर को चिह्नित करते हुए 'रेस 3' एक्शन पारिवारिक नाटकए सस्पेंस रोमांस और ब्लॉकबस्टर गानों के साथ एक कंपलीट पैकेज साबित होगी। फिल्म में सलमान और बॉबी के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह और साकिब सलीम भी अहम किरदारों में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें