बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने 'गदर 2' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। वहीं अभिनेता इन दिनों फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच गोवा में चल रहे 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में एक मास्टरक्लास के दौरान सनी देओल भावुक हो गए।आईएफएफआई 2023 में सनी ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की और याद किया कि कैसे 'गदर' की रिलीज के बाद इतने साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। अभिनेता के साथ उनके निर्देशक अनिल शर्मा, राजकुमार संतोषी और राहुल रवैल भी शामिल हुए।