फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल बड़े सुपरस्टार से इस एक्ट्रेस ने रचा ली थी शादी, सनी देओल से चला लंबा अफेयर

Thu, 06 Jun 2019 07:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Dimple Kapadia, Rajesh and Sunny - फोटो : file photo
डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) को बॉलीवुड में 46 साल हो गए हैं। डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) का 8 जून को जन्मदिन है। जानिए डिंपल कपाड़िया से जुड़ी कुछ रोचक बातें। 
विज्ञापन

2 of 7
डिंपल कपाड़िया - फोटो : file photo
डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को हुआ था। डिंपल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने परिवार में सबसे बड़ी बहन है। डिंपल की छोटी बहन सिंपल कपाड़िया का निधन साल 2009 में हो गया था। डिंपल बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस लुक और सेक्सी फिगर की वजह से काफी फेमस थीं। इन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। जहां एक ओर 'बॉबी' फिल्म में उन्होंने सेक्स सिंबल का खिताब मिला तो वहीं 'सागर' फिल्म में उन्होंने रुदाली का किरदार निभाया। 
विज्ञापन

3 of 7
Rishi Kapoor Dimple Kapadia - फोटो : file photo
डिंपल को फिल्म में ब्रेक राज कपूर ने दिया था। डिंपल 1973 में पहली बार 'बॉबी' फिल्म में नजर आई थीं जिसमें वह ऋषि कपूर के अपोजिट लीड रोल में थीं। 'बॉबी' फिल्म के समय डिंपल महज 16 साल की थीं। कहा जाता है कि पहली ही फिल्म से डिंपल ऋषि कपूर को डेट करने लगी थीं। 

4 of 7
dimple kapadia - फोटो : file photo
डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। जिस वक्त डिंपल की राजेश खन्ना से शादी हुई थी वह उम्र में राजेश से 15 साल छोटी थीं। यानी की राजेश और डिंपल के बीच उम्र का फासला 15 साल का था। शादी करने के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण ठीक से कर सकें। डिंपल और राजेश खन्ना की शादी कुछ ज्यादा नहीं चल सकी। तकरार के बाद यह दोनों कपल 9 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए। 
विज्ञापन

5 of 7
डिंपल कपाड़िया - फोटो : file photo
राजेश खन्ना से तलाक लेने के बाद डिंपल कपाड़िया ने 'सागर' फिल्म से कमबैक किया था। इस फिल्म में डिंपल ने पहली बार टॉपलेस सीन दिया था जो कि उस वक्त काफी विवादों में रहा। डिंपल का अनिल कपूर के साथ दिए गए इंटीमेट सीन को अब तक का सबसे बोल्ड सीन माना जाता है। इस फिल्म का नाम 'जाबांज' है।  
विज्ञापन

6 of 7
dimple kapadia - फोटो : file photo
साल 1993 में आई 'रुदाली' फिल्म के लिए डिंपल को नेशलन अवॉर्ड से नवाजा गया था। डिंपल का दिल शादीशुदा सनी देओल पर भी आया था। कहा जाता है कि इन दोनों का रिलेशनशिप 11 साल तक चला हालांकि बाद में दोनों ने एक दूसरे से किनारा कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dimple Kapadia - फोटो : file photo
डिंपल कपाड़िया आखिरी बार 'वेलकम बैक' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में डिंपल के अलावा जॉन अब्राहम और कई स्टार्स थे। वहीं अब डिंपल जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ डिंपल 4 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें