सनी देओल-बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि बड़े भाई होने के बावजूद सनी ने कभी शारीरिक अनुशासन का सहारा नहीं लिया। जब कपिल ने उनसे पूछा कि क्या सनी ने कभी उन्हें पीटा है? बॉबी ने जवाब देते हुए कहा, “नहीं, नहीं। मुझे तो उनकी आंखों को देखकर भी डर लगता है।” आगे उनसे पूछा गया कि क्या उनके पिता धर्मेंद्र ने उन्हें कभी मारा है, तो उन्होंने कहा, ' पापा ने तो कभी भी नहीं।' उनकी आंखें ही मुझे प्रभावित कर देती थीं। उनका तो 20 किलो का हाथ है ।”