ajay devgn, aamir khan
आमिर खान और अजय देवगन
साल 2017 में आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज हुई थी। सीक्रेट सुपरस्टार के साथ ही अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन भी रिलीज हुई थी। सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर का स्पेशल एपीयरेंस था, लेकिन यह फिल्म उनका होम प्रोडक्शन थी। गोलमाल ने जहां करीब 200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया तो वहीं सीक्रेट सुपरस्टार 60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर पाई। वैसे बता दें कि सीक्रेट सुपरस्टार ने वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई की थी। चीन में फिल्म ने करीब 750 करोड़ रुपये की कमाई की थी।