सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में बात करते हुए संतोषी ने इसे ड्रीम टीम करार दिया था। साथ ही, उन्होंने कहा था, " इस बड़े बजट की फिल्म के लिए मैं संगीतकार के रूप में एआर रहमान के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकता था, वे इस समय दुनिया के शीर्ष कंपोजर में से एक हैं। जावेद अख्तर के साथ मेरे कई वर्षों से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। एक गीतकार के रूप में इस प्रोजेक्ट के लिए उनका होना वाकई खुशी की बात है। वास्तव में यह एक ड्रीम टीम है। इस फिल्म के लिए सभी कलाकारों का एक साथ आना दुर्लभ है। पूरी सकारात्मकता के साथ हम बहुत जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"