संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एनिमल' ने जबरदस्त आलोचनाओं का सामना किया। फिल्म को स्त्री विरोधी बताया गया, जिसके कारण यह खूब विवादों में भी रही। हालांकि, इन सबको दरकिनार करते हुए 'एनिमल' ने बॉक्स बॉक्स पर बंपर सफलता हासिल की। दर्शकों के एक वर्ग सहित कुछ नामचीन हस्तियां भी फिल्म को लेकर नकारात्मक रिव्यू देती नजर आ चुकी हैं। इन्हीं में एक नाम स्वानंद किरकिरे का भी है। लोकप्रिय गीतकार स्वानंद किरकिरे ने फिल्म और इसके निर्माताओं पर खूब कटाक्ष किया था। बदले में 'एनिमल' की टीम भी किरकिरे को काफी भला-बुरा कहती नजर आई थी। हालांकि, अब निर्देशक को अपनी गलती का एहसास हुआ है, और उन्होंने हालिया इंटरव्यू में बयान पर अफसोस जताया है।