फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिक्रिया: आथिया और के एल राहुल के रिश्ते पर आया सुनील शेट्टी का बयान, क्रिकेटर ने एक्ट्रेस के बताया था 'पार्टनर'

Sat, 17 Jul 2021 10:33 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और के एल राहुल के रिश्ते की खबरें इन दिनों बहुत ही सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल की अब तक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जहां ये दोनों साथ मे छुट्टियां बिताते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इन दोनों मे से अब तक किसी ने भी अपने रिश्ते की खबर को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन सुनील शेट्टी कि प्रतिक्रिया इस पर सामने आई है।  

राहुल-आथिया के हॉलीडे पर सुनील शेट्टी ने दिया जवाब

हाल ही मे एक मीडिया चैनल से खास बातचीत मे आथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने इन दोनों के रिश्ते पर खुलकर बातचीत की है। उनसे जब के एल राहुल और आथिया कि छुट्टियों की तस्वीरों के बारे मे पूछा गया तो सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए कहा, ‘आथिया लंदन मे अपने भाई अहान के साथ हैं। दोनों वहां पर छुट्टियां बिताने के लिए गए हुए हैं। बाकी आप उनसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
राहुल-आथिया के रिश्ते पर सुनील शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया

सुनील शेट्टी से जब क्रिकेटर के एल राहुल और आथिया शेट्टी के रिश्ते पर सवाल किया गया तो सुनील शेट्टी मीडिया चैनल को जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है वो दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लगते हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी से इससे पहले भी कई बार उनकी बेटी आथिया और के एल राहुल के रिश्ते को लेकर सवाल किए गए जिसपर सुनील शेट्टी ने एक ही जवाब दिया कि अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और वो जिंदगी के फैसले कर सकते हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
के एल राहुल और अहान कि तस्वीर की साझा

कुछ दिनों पहले सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान की एक तस्वीर सोश्ल मीडिया पर साझा की थी। इस तस्वीर मे उनके बेटे अहान के साथ के एल राहुल भी हैं और ये दोनों रनिंग कर रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरा प्यार, मेरी हिम्मत।' इस बारे मे जब सुनील शेट्टी से पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि राहुल और अहान दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो मैसेज दोनों के लिए था। राहुल मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

4 of 5
आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
ब्रांड शूट के दौरान मिले थे आथिया-राहुल

आथिया शेट्टी और के एल राहुल एक साथ एक इंटरनेशनल ब्रांड को प्रमोट करते हैं। जब सुनील शेट्टी से इस पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आपको इस बारे में उनसे ही बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि इन दोनों को ब्रांड ने उन्हें प्रमोट करने के लिए चुना है और मुझे लगता वो दोनों साथ मे बहुत ही अच्छे दिखते हैं। दोनों उस एड में गुड लुकिंग कपल हैं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
राहुल के साथ इंग्लैंड में हैं आथिया शेट्टी

आथिया शेट्टी के एल राहुल के साथ इंग्लैंड में थीं। इंग्लैंड जाने से पहले बीसीसीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को अपनी गर्लफ्रेंड कहा था। इस दौरान एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को जिनके साथ वो सफर कर रहें हैं उस पार्टनर का नाम बताना था। राहुल ने अपने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आथिया शेट्टी टीम इंडिया के साथ साउथेंप्टन में बायो बबल में रह रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें