फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर से बिजनेसमैन का सफर: बिजनेस में पैसा लगा रॉयल लाइफ जीते हैं सुनील शेट्टी, ऐसे मिली थी पहली फिल्म 'बलवान'

Sat, 11 Sep 2021 10:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 29 साल हो गए हैं। आज ही के दिन उनकी पहली फिल्म बलवान रिलीज हुई थी। कर्नाटक के मुल्की में 11 अगस्त 1961 को जन्मे सुनील को एक्टर होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। ऐसा नहीं है कि सुनील ने अपने करियर में सिर्फ हिट फिल्में ही दी हैं उनके खाते में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में शामिल हैं लेकिन वे अपनी फ्लॉप फिल्मों का जिम्मेदार भी खुद को मानते हैं।

फोटोशूट के दम पर मिली थी पहली फिल्म बलवान
बता दें एक फोटोशूट के दम पर सुनील शेट्टी को उनकी पहली फिल्म 'बलवान' मिली थी। बलवान में सुनील शेट्टी ने सबसे पहले अपनी बॉडी दिखाई थी और लोग उनको फॉलो करने लगे थे। उनकी दूसरी फिल्म 'वक्त हमारा है' थी। सुनील शेट्टी ने ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘बॉर्डर’ समेत करीब 120 फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया है। फिल्म 'धड़कन' के बाद सुनील शेट्टी एक ऐसे स्टार बन गए थे जो 8 करोड़ फीस लेते थे।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : Insatagram- @suniel.shetty
90 के दशक के सुपरस्टार रहे सुनील शेट्टी अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। हालांकि उनकी बेटी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। सुनील एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनके पास कई लग्जरी बंगले, रेस्त्रां, गाड़ियां और फार्म हाउस है। सुनील की पत्नी माना भी बिजनेसवुमन हैं और अपने पति का बिजनेस में हाथ बटाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
माना शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने फिल्मों में आने से पहले ही 1991 में माना शेट्टी से शादी कर ली थी। सुनील और माना का करीब 8 साल तक अफेयर चला था। सुनील ने फिल्म इंडस्ट्री के अलावा होटल इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। सुनील फिलहाल अपना ज्यादातार समय बिजनेस को देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टिंग में आने से पहले भी वो बिजनेस ही करते थे।

 

4 of 5
सुनील शेट्टी , माना शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील की पत्नी माना की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है। माना एक एनजीओ भी चलाती हैं। साथ ही उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना अपने पति सुनील की बिजनेस मैनेजर भी हैं। सुनील शेट्टी ने वैसे तो फिल्मों में कई बार अमीर बिजनेसमैन का रोल प्ले किया है, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी कमाई किसी से कम नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुनील शेट्टी अभी लंबे समय से वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। सुनील शेट्टी 59 साल के हैं और इस उम्र में भी उन्होंने खुद को बिल्कुल फिट बना रखा है। जब सुनील को पहली फिल्म ऑफर हुई उस वक्त कोई भी हीरोइन उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि वो इंडस्ट्री में नए थे, बाद में दिव्या भारती उनके साथ काम करने को राजी हुईं और एक समय ऐसा आया जब अन्ना सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें