फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली फिल्म में सुनील शेट्टी की हीरोइन बनने के लिए कोई नहीं था तैयार,अब हर साल कमाते हैं 100 करोड़

Sat, 11 Aug 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Suniel Shetty
बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी 11 अगस्त को 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी को हिंदी सिनेमाजगत में 'अन्ना' के नाम से भी जाना जाता है। सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में 26 साल हो चुके हैं। सुनील भले ही अब बॉलीवुड फिल्में कम करते हो लेकिन उनकी सुपरडुपर हिट फिल्मों के किरदार आज भी लोगों दिलों की धड़कने बढा़ देते हैं। तो चलिए आपको सुनील शेट्टी से जु़ड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में साल 1992 में 'बलवान' फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती मुख्य किरदार में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और रातोंरात सुनील शेट्टी का सितारा बॉक्स ऑफिस पर हमेशा के लिए चमक गया।
विज्ञापन

3 of 7
Suniel Shetty
कहा जाता है कि 'बलवान' फिल्म के लिए सुनील शेट्टी के साथ कोई भी एक्ट्रेस काम करने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसा इसलिए क्योंकि सुनील शेट्टी उस वक्त न्यूकमर थे। आखिर में दिव्या भारती ने इस फिल्म को किया था। 

4 of 7
Suniel Shetty
ऐसा कहा जाता है कि शादीशुदा एक्टर का बॉलीवुड में हिट होना मुश्किल है। सुनील शेट्टी ने इस बात को भी गलत साबित कर दिया। फिल्मों में आने से पहले यानी कि सुनील शेट्टी ने साल 1991 में माना से शादी कर ली थी। इसके बावजूद उनकी पहली फिल्म सुपरहिट रही।
 
विज्ञापन

5 of 7
Suniel Shetty
माना और सुनील शेट्टी की शादी लव मैरिज थी। पहली बार सुनील शेट्टी ने माना को एक शॉप पर देखा था और तभी उन्हें दिल दे बैठे थे। माना अलग धर्म से ताल्कुल रखती थी। माना और सुनील के दो बच्चे हैं अथिया और अहान शेट्टी। अथिया बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं जबकि अहान जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Suniel Shetty
सुनील भले की इस वक्त फिल्मों में ज्यादा एक्टिव न हो लेकिन उनकी सालाना कमाई करोड़ों में है। सेलिब्रिटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शेट्टी की सालाना कमाई करीब 100 करोड़ है। सुनील शेट्टी के कई होटल्स, रेस्टोरेंट्स और फैशन बुटीक है जिनकी कुल कमाई करीब 100 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी का पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर्स के नाम से प्रोडक्शन हाउस है। इस प्रोडक्शन हाउस के तले वह कई फिल्में बना चुके हैं। इन फिल्मों के नाम रक्त, भागम भाग और खेल हैं। सुनील शेट्टी का फिल्मों में खास अंदाज के लिए मशहूर थे। फिल्मों में सुनील शेट्टी का मुंह में तीली चबाने वाला स्टाइल बहुत फेमस था। सुनील शेट्टी की ज्यादातर फिल्मों में उनका यह स्टाइल लोगों को देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें