साउथ सिनेमा में अगर दिग्गज अभिनेत्रियों की बात की जाए तो उसमें सुपरस्टार ज्योतिका सरवनन का नाम जरूर शामिल होता है। अपनी कमाल की एक्टिंग के दम पर ज्योतिका ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'चंद्रमुखी' को सुपरहिट साबित कराया था। अब ज्योतिका सरवनन ने कंगना रनौत की तारीफ की है, जिसके बाद कंगना ने ट्विटर पर ज्योतिका के बारे में बड़ी बात कही।
विज्ञापन
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ज्योतिका कंगना रनौत की तारीफ करते हुए नजर आईं। अब इसी वीडियो को कंगना ने भी रिपोस्ट किया और अपने विचार रखे।
बता दें कि ज्योतिका ने यह इंटरव्यू साल 2019 में मीडिया को दिया था। अब इस वीडियो पर कंगना रनौत ने लिखा, 'यह काफी उत्साह बढ़ाने वाला है। वास्तव में मैं हर दिन फिल्म चंद्रमुखी में ज्योतिका के शानदार काम को देख रही हूं, क्योंकि हम खुद चंद्रमुखी 2 की शूटिंग कर रहे हैं।'
बता दें कि चंद्रमुखी साल 2005 में रिलीज हुई तमिल हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसमें रजनीकांत और एक्ट्रेस ज्योतिका सरवनन ने मुख्य भूमिका निभाई। चंद्रमुखी साल 2004 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म आप्तमित्र का रीमेक थी, जबकि आप्तमित्र खुद 1993 में आई मलयालम फिल्म मणिचित्राथजु का रीमेक थी।
इस फिल्म की कहानी एक एनआरआई कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई साल बाद अपने बंद पैतृक घर में रहने आता है, जहां उनके साथ कई घटनाएं घटने लगती हैं। इसके बाद यह कपल एक डॉक्टर को अपने यहां बुलाने का फैसला करता है।