सिनेमाघरों में इन दिनों 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' का दबदबा है। रिलीज के तीसरे सप्ताह भी दर्शकों के बीच दोनों हिंदी फिल्मों का उत्साह बरकरार है। फिल्मों की कमाई इस बात की गवाही दे रही हैं। बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर', दोनों फिल्में इसी महीने पहली दिसंबर को रिलीज हुई हैं। सप्ताहांत में एक बार फिर इनके कारोबार में तगड़ा उछाल दर्ज हुआ है। 17वें दिन किसने कितने नोट छापे, आइए जानते हैं...