रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से लेकर सनी देओल की चुप तक बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र जहां ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, सनी देओल की फिल्म चुप भी ब्रह्मास्त्र को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। इसी बीच अब रविवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने की कितनी कमाई-