फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा ‘अवतार 2’ का डंका, मराठी फिल्म ‘वेड’ के आगे निकली ‘सर्कस’ की हवा

Mon, 09 Jan 2023 07:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अवातर, वेड, सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
नए साल की शुरुआत के साथ ही सिने प्रेमियों को सिनेमाघरों में नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन 2023 के पहले हफ्ते कोई भी नई बड़ी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दी। ऐसे में बीते हफ्तों रिलीज हुई फिल्में ही थिएटर में लगी रहीं। इन फिल्मों में ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, तो ‘दृश्यम 2’ अभी भी टिकी हुई है। वहीं, ‘सर्कस’ का हाल ओपनिंग डे से ही बेहाल है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...
विज्ञापन

2 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। विदेश के साथ ही भारत में भी फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है। रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 24वें दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 371.50 करोड़ रुपये हो गया है।

Farhan Akhtar Birthday: जब फरहान को मिली घर से निकाले जाने की धमकी, डर के मारे बनाई यह फिल्म और लूट ली वाहवाही
विज्ञापन

3 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दृश्यम 2
अजय देवगन स्टारर यह फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की रिलीज का सातवां हफ्ता चल रहा है और यह अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 52वें दिन दृश्यम 2 ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की कमाई अब 238.46 करोड़ रुपये हो गई है।

Bollywood Couples: 'कोई आलू तो कोई मैड-हैटर',अपने पार्टनर्स को इन नामों से बुलाते हैं फिल्मी सितारे..
 

4 of 5
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
सर्कस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा सहित कई सितारे नजर आए हैं। लेकिन मल्टीस्टारर होने के बाद भी फिल्म बढ़िया कलेक्शन नहीं कर पा रही है। ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत करने वाली ‘सर्कस’ को फैंस ने सिरे से नकार दिया है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार यह अब तक करीब 37 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेड - फोटो : Instagram
वेड
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म ‘वेड’ को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म से रितेश ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया है। फिल्म की कमाई में रविवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शनिवार को फिल्म ने 4.53 करोड़ रुपये कमाए, तो रविवार को यह 6 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 33.52 करोड़ हो गई है। 

Urfi javed: उर्फी ने शीजान खान के परिवार को किया सपोर्ट? इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखी यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें