वीकएंड को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के लिहाज से बेहतर माना जाता है। नए साल के आगाज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल भी देखने को मिली। साल के पहले दिन रणवीर सिंह की 'सर्कस' का प्रदर्शन कुछ बेहतर हुआ, तो 'दृश्यम 2' अभी भी रेस में बनी हुई है। वहीं, 'अवतार 2' के आसपास भी कोई फिल्म नहीं पहुंच सकी है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार के बॉक्स ऑफिस का हाल...