कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ फिल्मों का जादू बरकरार है। बीते दिनों रिलीज हुई साउथ फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म को तेलुगू के साथ ही हिंदी भाषा में भी रिलीज किया है। फिल्म दोनों ही भाषाओं में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। वहीं, रविवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने लगभग 8.20 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 51.35 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है।