फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunday Box Office Report: 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा, तीसरे दिन चला आयुष्मान-रकुल का जादू

Mon, 17 Oct 2022 08:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कांतारा, डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन हाल ही में यानी शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी और परिणीति चोपड़ा की कोड नेम तिरंगा रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है, जिनमें से डॉक्टर जी तो ठीक-ठाक कमाई कर रही है, लेकिन कोड नेम तिरंगा का बहुत बुरा हाल है। इसके अलावा चिरंजीवी की गॉडफादर, ऐश्वर्या राय की पीएस-1 भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं और साउथ में धमाल मचाने के बाद अब कांतारा का हिंदी में भी जादू चल रहा है। इसी बीच सभी  फिल्मों के बीते दिन का कलेक्शन आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है-
विज्ञापन

2 of 7
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर जी
अपने शानदार अभिनय और फिल्मों के चुनाव के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। शुरुआत में धीमी रफ्तार के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी आई है। बात करें रविवार को हुई कमाई की तो फिल्म ने तीसरे दिन देशभर में 5.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई देशभर में 15.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Doctor G Box Office Collection: आयुष्मान की फिल्म को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई
विज्ञापन

3 of 7
कोड नेम तिरंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोड नेम तिरंगा
बॉक्स ऑफिस पर परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' की हालत काफी खराब है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन खराब कलेक्शन किया। इस फिल्म ने महज 25 लाख रुपये की कमाई के साथ अपनी ओपनिंग की। वहीं तीसरे दिन भी स्थिति सुधरी नहीं है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रविवार को इस फिल्म ने महज 25 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 80 लाख रुपये ही पहुंच पाई है।

4 of 7
कांतारा - फोटो : Social media
कांतारा
साउथ सिनेमा की  मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। महज 16 करोड़ की लागत से तैयार हुई यह फिल्म साउथ के बाद अब हिंदी में धाकड़ कमाई कर रही है।  कन्नड़ भाषा में बनी यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रविवार को  कन्नड़ में इस फिल्म ने 10 करोड़, हिंदी में चार करोड़, तेलुगू में पांच करोड़, तमिल में 50 लाख का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 111.94 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 7
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
गॉडफादर
तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' की अब सारी उम्मीदें खत्म होती नजर आ रही हैं। दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आ रही है। गॉडफादर का 12वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। रविवार की वजह से फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। रविवार को इस फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी कुल कमाई 70.67 करोड़ रुपये हो गई है।

Godfather Box Office Collection: चिरंजीवी-सलमान की जोड़ी का जादू रहा बेअसर, 12वें दिन गॉडफादर ने की इतनी कमाई
 
विज्ञापन

6 of 7
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
पीएस-1
मणिरत्नम की मेगा बजट फिल्म पीएस-1 ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही ताबड़तोड़ कमाई से शुरुआत की थी। फिल्म महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल हो गई थी और अभी इसका जलवा कायम है। मल्टीस्टारर फिल्म पीएस-1 की कमाई के तीसरे रविवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें बढ़त देखने को मिली है। 17वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 248 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा
पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित 'विक्रम वेधा' को रिलीज हुए आज 17 दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि 17वें दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की सी बढ़त देखने को मिली है। रविवार को इस फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 76.60 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें