बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता पाटिल अपनी बेहतरीन अदाकारी और सादगी के लिए जानी जाती थीं। अभिनेत्री का जन्म 17 अक्तूबर 1955 को एक राजनीतिक रसूखदार परिवार में हुआ था। स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा में 70 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने आर्ट फिल्मों से लेकर बॉलीवुड मसाला फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं। आज अभिनेत्री की बर्थ एनिवर्सरी के मौके हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।