फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunday Box Office Report: एमी विर्क ने महेश बाबू को पीछे छोड़ा, प्रसाद ओक की फिल्म कंगना की ‘धाकड़’ पर भारी

Mon, 23 May 2022 01:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
एमी विर्क, महेश बाबू, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे जैसे भारतीय सिनेमा में भाषाओं की दूरियां मिट रही हैं और अलग अलग भाषाएं बोलने वाले दर्शक भी दूसरी भाषाओं की फिल्मों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, हिंदी सिनेमा में इसका असर साफ दिखने लगा है। रविवार को अपनी नई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर लॉन्च करने पहुंचे करण जौहर ने पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ और मराठी फिल्म ‘धर्मवीर’ की खुलकर तारीफ की। दोनों फिल्मों ने काम भी तारीफ के काबिल किया है। एक एक करोड़ रुपये की लागत से बनी इन फिल्मों ने अपनी रिलीज के 10वें दिन तक आते आते ही फिल्म से जुड़े सारे लोगों को मालामाल कर दिया। इन दोनों फिल्मों के अलावा कंगना रणौत की हिंदी फिल्म ‘धाकड़’, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’, तेलुगू फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ का रविवार का कलेक्शन कितना रहा, आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया 2’ के 23.50 करोड़
फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रविवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 23.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। टिकटों की बिक्री के जो आंकड़े अभी तक मिले हैं उनके मुताबिक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन रविवार को करीब 27 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म के नेट कलेक्शन के 23.50 करोड़ तक पहुंचने के साथ ही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले वीकएंड पर 55.95 करोड़ रुपये की कमाई का साल का नया रिकॉर्ड बनाया है। हिंदी सिनेमा में इस साल किसी फिल्म की पहले वीकएंड पर की गई ये सबसे ज्यादा कमाई है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग भी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है।
विज्ञापन

3 of 6
सौंकन सौंकने - फोटो : सोशल मीडिया
‘सौंकन सौंकने’ का धमाकेदार रविवार
सिर्फ रविवार की कमाई की बात करें तो नंबर दो पर रही एमी विर्क की नई पंजाबी फिल्म  ‘सौंकन सौंकने’ जिसने रविवार को 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की। ये फिल्म अब तक दुनिया भर में करीब 30 करोड़ रुपये कमा चुकी है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन तक 22.54 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म की ओपनिंग 2.25 करोड़ रुपये की लगी थी और फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 16.4 करोड़ रुपये कमाने के बाद दूसरे हफ्ते में भी अपना शानदार सफर जारी रखा। फिल्म ने शुक्रवार को 1.08 करोड़ रुपये, शनिवार को 1.96 करोड़ रुपये औररविवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई 3.10 करोड़ रुपये करते हुए कुल 22.54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

4 of 6
सरकारु वारी पाटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महेश बाबू का करिश्मा उतार पर
वहीं तेलुगू फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने रिलीज के 11वें दिन रविवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 3.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 123.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.55 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार को 2.95 करोड़ रुपये और रिलीज के 11वें दिन रविवार को करीब 3.00 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कुल कमाई अब तक करीब 131.65 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
धर्मवीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मराठी फिल्म धर्मवीर’ का धमाका जारी
पंजाबी फिल्म  ‘सौंकन सौंकने’ की तरह ही बीते हफ्ते रिलीज हुई निर्देशक प्रवीण तारडे की प्रसाद ओक स्टारर मराठी फिल्म ‘धर्मवीर’ ने भी रविवार को 1.56 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इस फिल्म ने पहले ही दिन 2.05 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का पहले हफ्ते का कारोबार करीब 12.85 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 64 लाख रुपये, दूसरे शनिवार को 1.17 करोड़ रुपये और रविवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 1.56 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 17.24 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म धाकड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धाकड़’ का हाल सबसे खराब
रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे बुरा हाल कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ का रहा। फिल्म ने रविवार को सिर्फ 97 लाख रुपये का कारोबार शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से किया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.20 करोड़ रुपये और शनिवार को 1.05 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनने की तरफ अग्रसर है। फिल्म के शोज लगातार कैंसिल हो रहे हैं और तमाम सिनेमाघरों से ये फिल्म सोमवार से ही उतरनी शुरू हो रही है। करीब 80 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म की कुल कमाई अब तक सिर्फ 3.22 करोड़ रुपये हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें