सुलक्षणा पंडित
सुपरस्टार्स के साथ किया काम
पहली फिल्म के लिए गायिकी करते हुए ही सुलक्षणा को एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। 1975 में उन्होंने फिल्म 'उलझन' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कुमार थे। इस फिल्म के बाद सुलक्षणा पंडित ने करीब 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ सुपरहिट भी रही थीं। सुलक्षणा का फिल्मी करियर भले ही छोटा रहा हो, मगर उन्होंने संजीव कुमार के अलावा ऋषि कपूर, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, जितेंद्र, राज बब्बर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था।