प्राण दर्शकों के दिलों पर अपनी एक्टिंग का जादू इस कदर चलाते थे कि स्क्रीन से दर्शकों की नजरें नहीं हटती थीं। इसीलिए कहा तो ये भी जाता है कि वह फिल्मों में हीरो से ज्यादा फीस लेते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म डॉन के लिए अमिताभ बच्चन ने जहां ढाई लाख रुपये लिए थे, वहीं प्राण ने पांच लाख रुपए लिए। प्रोड्यूसर्स भी उनको पैसे देने से पीछे नहीं हटते थे। उन्होंने अपने करियर में 'मधुमती', 'देवदास', 'दिल दिया दर्द लिया', 'डॉन', 'जंजीर', 'मुनीम जी', 'अमरदीप', 'मजबूर', 'दोस्ताना', 'नसीब', 'कालिया', 'अमर अकबर एंथनी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।