शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी आगामी में फिल्म 'सुखी' में एक ऐसी असंतुष्ट गृहणी की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने पति और बच्चों की देखभाल करने के चक्कर में अपनी खुशी को भूल जाती है। इस फिल्म के ट्रेलर लांच के अवसर पर शिल्पा शेट्टी ने कहा कि औरतों को परंपरागत रूप से हमेशा घर की मुर्गी या कहें कि साग बराबर समझा गया है, खास करके पत्नी को। लेकिन, एक-दूसरे का थोड़ा सा ख्याल रख करके वैवाहिक जीवन को सुखी बनाया जा सकता है।