फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sujoy Ghosh: कल्कि 2898 एडी देखकर सुजॉय घोष ने की बिग बी की जमकर तारीफ, बोले- आपका फैन होने पर गर्व है

Thu, 04 Jul 2024 04:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुजॉय घोष, कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स
कल्कि 2898 एडी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म को प्रशंसकों के साथ इंडस्ट्री के दिग्गज भी पसंद कर रहे हैं। इस सूची में ताजा नाम निर्देशक सुजॉय घोष का भी शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में इस फिल्म को देखने के बाद निर्देशन ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह कल्कि 2898 एडी से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने फिल्म और इसके कलाकारों, विशेष रूप से अमिताभ बच्चन की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मैंने नाग अश्विन की कल्कि देखी... मैं उस व्यक्ति और उसके दृष्टिकोण को नमन करता हूं। क्या फिल्म थी...फिल्म के कलाकारों और क्रू ने बहुत अच्छा काम किया। खासतौर पर सर अमिताभ बच्चन ने... निर्विवाद गुरु! आपका प्रशंसक होने पर मुझे बहुत गर्व है।" 
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी की प्रशंसा की थी। वरुण ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था, "कल्कि वह सब कुछ है, जिसका सपना हमने भारतीय सिनेमा के लिए देखा था। हर फ्रेम अद्भुत है। आप लोगों ने जो किया है वह किसी जादू और पागलपन से कम नहीं है।" 

4 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, अर्जुन कपूर ने इस फिल्म को गेम चेंजर करार दिया था। इस पोस्ट में उन्होंने दूसरे भाग में कमल हासन के किरदार को देखने को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया था।  निर्देशक नाग अश्विन की यह महत्वाकांक्षी फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम
माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दुलकर सलमान, विजय देवरकोंडा, राम गोपाल वर्मा, मृणाल ठाकुर और एसएस राजामौली का कैमियो रोल भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें