फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया से दूर रहकर भी मशहूर हैं ये स्टारकिड्स, जानें इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोवर्स

Fri, 22 Jan 2021 02:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारों के साथ स्टारकिड्स भी पैपराजी के कैमरे में अक्सर कैद होते हैं। कई स्टारकिड्स तो ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके नाम से कई फैन पेज बने हैं जहां उनकी तस्वीरें साझा होती रहती हैं। वहीं सुहाना खान से लेकर अगस्त्य नंदा तक, इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है तो चलिए बताते हैं ऐसे कुछ स्टारकिड्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के डेब्यू का सभी को इंतजार है। सुहाना एक शॉर्ट फिल्म में काम करती नजर आ चुकी हैं। उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अगस्त्य नंदा - फोटो : instagram/agastya.nanda
अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा पिछले दिनों अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहे। अगस्त्य लाइमलाइट से दूर रहते हैं और बॉलीवुड में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर अगस्त्य के चाहने वाले कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनको 56 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
 

4 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : instagram/navyananda
श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा भी सोशल मीडिया की मशहूर स्टारकिड हैं। नव्या भी फिल्मी दुनिया से दूर रहना चाहती हैं। हालांकि अपने स्टाइल सेंस की वजह से वह हमेशा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में नव्या अपने भाई को पीछे छोड़ चुकी हैं। उनके 26 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशी कपूर - फोटो : instagram/khushi.kapoorr
जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सार्वजनिक किया है। जिसके बाद ही वह सोशल मीडिया पर छा गईं। खुशी कपूर को इंस्टा पर तीन लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें