शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी मां गौरी खान और शनाया कपूर के साथ हाल ही में इवेंट के लिए दुबई गई थीं। उन्होंने एक पार्टी में भी शिरकत की, जिसमें केंडल जेनर भी मौजूद थीं। उन्होंने सुपरमॉडल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दुबई के कार्यक्रम की तीन तस्वीरें सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं, लेकिन सुहाना की तस्वीरों से ज्यादा शाहरुख खान की चर्चा हो रही है। दरअसल, शाहरुख ने अपनी लाडली की तस्वीरों पर ऐसा कमेंट किया है कि उसे पढ़कर लोग हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं। साथ ही इस कमेंट से शाहरुख ने सुहाना के कुछ सीक्रेट भी खोल कर रख दिए हैं।