द आर्चीज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द आर्चीज' के दूसरे गाने का नाम 'वा वा वूम' है। जोया अख्तर ने अपनी फिल्म के दूसरे गाने का पोस्टर साझा किया है। गाने के पोस्टर में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, खुशी कपूर, युवराज मेंडा और अदिति 'डॉट' सहगल सहित पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। पोस्ट में ये सभी कलाकार एक हिंडोला सेटिंग में एक साथ खड़े हैं। जो कि एक जीवंत डांस नंबर वाइब्स दे रहे हैं।