स्टार किड्स में सुहाना खान की लाइफस्टाइल को लेकर लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। पिछले कुछ सालों में सुहाना की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। वे इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय रहती हैं और अपने अलग-अलग लुक्स साझा करती हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। बॉलीवुड में ही उनके कई सारे साथी भी हैं, जो कि अक्सर उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रियाएं देते हैं। हाल ही में सुहाना ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वे बेहद दिलकश लग रही हैं और उनकी अदाएं भी लाजवाब है। फैंस खासकर उनके ड्रेसिंग सेंस को भी इस लुक में खूब पसंद कर रहे हैं। एक खास बात और है कि सुहाना की इस तस्वीर के पीछे उनकी मम्मी गौरी खान का हाथ है।
सुहाना खान और गौरी खान की जोड़ी के पूरे बॉलीवुड में चर्चे हैं। दोनों मां-बेटी साथ में बहुत अच्छी लगती हैं। गौरी सुहाना के लुक्स और आउटफिट्स का भी बहुत ध्यान रखती हैं। सुहाना की ये तस्वीरें एक मॉडल के फेमस लुक से प्रेरित हैं। सुहाना की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उनके पापा शाहरुख खान ने भी दिल लूट लेने वाला कमेंट किया है।