फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: अचानक कुर्सी से गिर पड़े थे वीरू देवगन, काजोल के फोन पर भागे-भागे अस्पताल पहुंचे अजय

Mon, 27 May 2019 07:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter
बॉलीवुड में 80 से ज्यादा फिल्मों के एक्शन सीन को डायरेक्ट करने वाले वीरू देवगन (Veeru Devgan) अब हमारे बीच नहीं रहे। वीरू देवगन मशहूर एक्टर अजय देवगन के पिता हैं। वीरू देवगन के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है। हर कोई इस दिग्गज एक्शन डायरेक्टर को सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Kajol with Veeru Devgn - फोटो : twitter
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वीरू देवगन घर पर खाना खा रहे थे तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़े। काजोल उन्हें अस्पताल लेकर गईं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस दौरान अजय मुंबई फिल्म सिटी में 'तानाजी' की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही वह पिता के अंतिम दर्शन को पहुंचे। वीरू देवगन की पहली फिल्म बतौर एक्शन डायरेक्टर 'रोटी कपड़ा और मकान' थी।
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter
एक्शन सीन डायरेक्ट करने के अलावा वीरू देवगन ने साल 1999 में 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट भी किया। वीरू देवगन ने 'आज का अर्जुन', 'राम तेरी गंगा मैली हो गई', 'विजय पथ', 'दिलजले', 'एक ही रास्ता', 'प्रेम रोग', 'आखिरी रास्ता', 'सोने पे सुहागा', 'खून भरी मांग' जैसी कई फिल्मों के स्टंट सीन डायरेक्ट किए हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि वीरू देवगन स्टंट सीन डायरेक्ट करने के अलावा एक्टर, प्रोड्यूसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के फील्ड में भी काम किया।  

4 of 5
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
वीरू देवगन ने बतौर एक्टर महज तीन फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'क्रांति', 'सौरभ' और 'सिंहासन' शामिल हैं। वहीं 'हिंदुस्तान की कसम', 'दिल क्या करे' और 'सिंहासन' फिल्म को प्रोड्यूस किया। इसके साथ ही 'विश्वात्मा' और 'मेरा पति सिर्फ मेरा है' फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट काम किया। इसके साथ ही बेटे अजय देवगन की फिल्म 'जिगर' जो कि साल 1992 में रिलीज हुई थी उसके राइटर भी थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kajol with Veeru Devgn - फोटो : twitter
बताया जाता है कि एक दिन थक हारकर शीशा देखते हुए वीरू ने खुद से कहा था कि मेरी शक्ल हीरो वाली नहीं है। लेकिन मेरा बेटा जरूर हीरो बनेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरू को पब्लिक इवेंट्स और पार्टीज में जाना ज्यादा पसंद नहीं था। जानकारी के मुताबिक उन्हें पब्लिक में आखिरी बार फरवरी 2019 में अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' की स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें