फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: 'स्त्री 2' की सफलता पर बिट्टू के बयान ने किया हैरान, श्रद्धा कपूर को मिल रहे क्रेडिट पर उठाया सवाल?

Sun, 25 Aug 2024 09:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है, जिसका सबूत इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दे रहा है। फिल्म ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के करियर को नई उड़ान दी है। 'स्त्री 2' में इन दोनों के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, फिल्म में बिट्टू का किरदार निभाने वाले अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने सक्सेस क्रेडिट गेम पर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता ने बातों ही बातों में श्रद्धा और राजकुमार पर तंज कस दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' के सभी कलाकारों ने अपने किरदारों में जान फूंक दी है। हालांकि, फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट श्रद्धा कपूर को दिया जा रहा है, जिनकी फिल्म में स्क्रीन टाइम बाकी सितारों की तुलना में कम है। इसी से अपारशक्ति खुराना खासा नाराज हैं और हालिया इंटरव्यू में इस पर कटाक्ष करते भी देखे गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बातचीत के दौरान अपारशक्ति ने पहले तो इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि उन्हें केवल यह जानने में दिलचस्पी है कि दर्शकों को फिल्म में क्या पसंद आया है और सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि वे क्या देखना चाहते हैं। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों और मीडिया को भी श्रेय देते हुए कहा कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है क्योंकि इसे इन दोनों स्रोतों से बहुत सकारात्मकता मिली है।

Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' ने उड़ाया गर्दा, 11वें दिन कर डाली 'जवान' से भी ज्यादा कमाई

4 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
अपारशक्ति खुराना ने कहा, 'मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा, क्योंकि बात खुलेगी तो दूर तक जाएगी। मैं कुछ बोलना नहीं चाहूंगा, ऑडियंस जो कहे वो सही है।' हालांकि, अभिनेता ने बातों ही बातों में कह दिया कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने लगती है तो पीआर गेम शुरू हो जाता है, जिसमें आप किसी को ऊपर उठाते हो और किसी को नीचा दिखाते हो।' अपारशक्ति ने यह भी कहा कि इस तरह की चीजें अभिनेता को स्टार बना देती हैं। वहीं, अन्य को उतना अटेंशन नहीं मिल पाता जितना वो डिजर्व करते हैं। 

Aamir Khan: क्या आमिर खान दुल्हन की तलाश में हैं? फिर से शादी करने को लेकर अभिनेता ने दिया ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी कि 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी हैं। हॉरर-कॉमेडी ने वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें