स्त्री 2 ने सिनेमाघरों में धमाकेदार अंदाज में दस्तक दी है। फिल्म को टिकट खिड़की पर रिलीज हुए महज चार ही दिन हुए और इसने अपनी ही फिल्म के पहले भाग को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की लगातार हो रही शानदार कमाई से अब स्त्री 2 के 500 करोड़ के क्लब में पहुंचने की संभावनाएं भी बननी शुरू हो गई हैं। हालांकि, मंडे टेस्ट के बाद ही यह पता लग सकेगा कि फिल्म इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं। आइए जानते हैं कि चौथे दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की।