स्त्री 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
फिल्म स्त्री से निर्देशक अमर कौशिश ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, इस फिल्म के सीक्वल से उन्होंने इतिहास रच दिया है। यह फिल्म महज दो दिन में 100 करोड़ कमाने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म है। श्रद्धा और राजकुमार राव के अलावा इसमें पंकज त्रिपाठी , अपारशक्ति खुराना , अभिषेक बनर्जी ने अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, फिल्म में वरुण धवन, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिका निभाई है।