फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुआ 'स्त्री 2' का तूफान, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़

Sat, 17 Aug 2024 08:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री 2 ने टिकट खिड़की की रौनक लौटा दी है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पेड प्रीव्यू में चेन्नई एक्सप्रेस का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर इस फिल्म ने अपने इरादे पहले ही जाहिर कर दिए थे। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है। 
Stree 2 Success: दर्शकों को क्यों इतनी पसंद आ रही 'स्त्री 2'? इन पांच कारणों के जरिए समझें पूरा मामला
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
फिल्म स्त्री से निर्देशक अमर कौशिश ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, इस फिल्म के सीक्वल से उन्होंने इतिहास रच दिया है। यह फिल्म महज दो दिन में 100 करोड़ कमाने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म है। श्रद्धा और राजकुमार राव के अलावा इसमें पंकज त्रिपाठी , अपारशक्ति खुराना , अभिषेक बनर्जी ने अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, फिल्म में वरुण धवन, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू को मिलकर पहले दिन 60.1 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की थी। हिंदी में स्त्री 2 ने पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ डाला था। वहीं, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार नजर आई थी। 

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार को स्त्री 2 ने टिकट खिड़की पर 31.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार यानी तीसरे दिन फिल्म की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 34.26 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 125.96 करोड़ रुपये हो गई है। देर रात तक कमाई के आंकड़े में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले सप्ताहांत में यह फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।
Prabhas: प्रभास की नई फिल्म का पूजा समारोह संपन्न, अमिताभ के बाद अब जया प्रदा और मिथुन के साथ करेंगे काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें