फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिवस: कभी सलमान को देते थे टक्कर, एक हादसे ने खत्म कर दिया इंदर का करियर

Thu, 26 Aug 2021 07:23 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एक समय था जब बॉलीवुड में सलमान खान की बॉडी और लुक्स को सिर्फ इंदर कुमार ही टक्कर देते थे। वह न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अच्छी बॉडी को लेकर भी चर्चा में बने रहते थे। इंदर कुमा 'तुमको न भूल पाएंगे','मां तुझे सलाम', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'मासूम' और 'कुंवारा', 'वॉन्टेड' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके थे। लेकिन 26 अगस्त 1973 को राजस्थान के जयपुर में जन्मे इंदर कुमार कभी फिल्मों में साइड हीरो का किरदार निभाया करते थे।

इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर के रोल में भी नजर आ चुके हैं। वह मुंबई सिक्स पैक्स बनाकर हीरो बनने आए थे। लेकिन एक हादसे के कारण उनकी रील और रियल दोनों लाइफ खराब हो गई थी। इसके अलावा इंदर का नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा, जिनके चलते उन्हें बदनामी का सामना करना पड़ा था। साल 2017 में इंदर कुमार की 44 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इंदर कुमार के साथ हुए एक ऐसे हादसे के बारे में, जिसने उनका पूरा फिल्मी करियर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म: खिलाड़ियों का खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
इंदर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मासूम' से की थी। उसके बाद उन्हें कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल मिलने लगे थे। एक बार उन्हें डायरेक्टर पार्थो घोष की फिल्म 'मसीहा' के लिए स्टंट करना था। इस स्टंट में इंदर कुमार को हेलीकॉप्टर का एक सीन शूट करना था। हेलीकॉप्टर जैसे ही आसमान की तरफ बढ़ा अचानक ही इंदर स्टंट के दौरान हेलीकॉप्टर से नीचे गिर गए। आसपास खड़े लोग इंदर को गिरते देख पूरी तरह से डर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हादसे के बाद इंदर को गभीर चोटे आईं। डॉक्टरों ने उन्हें 3 साल तक बेड रेस्ट के लिए कह दिया। यहां तक की हादसे के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि वह अपने पैरों पर खड़े हो जाएं, इसकी उम्मीद कम ही है। बस यही से इंदर के बॉलीवुड का सफर थम सा गया। तबीयत की वजह से उन्हें फिल्मों से दूर होना पड़ा। 

4 of 5
इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद उन्हें आखिरी बार 2011 में आई फिल्म 'ये दूरिया' में देखा गया था। इसके बाद उनका नाता फिल्मों से कम और विवादों से ज्यादा हो गया था। इंदर पर रेप से लेकर ड्रग्स लेने तक के आरोप लगते रहे। इतना ही नहीं उनकी मौत के समय सबको यही लगा था कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दिल के दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। इसी के साथ सलमान को टक्कर देने वाला ये सितारा हमेशा के लिए बुझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इंदर 'तुमको न भूल पाएंगे','मां तुझे सलाम', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'मासूम' और 'कुंवारा', 'वॉन्टेड' के अलावा ‘मासूम’ ‘गजगामिनी’, ‘घूंघट’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘कहीं प्यार न हो जाए’, ‘ये दूरियां’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें