फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: कश्मीर में इमरान हाशमी पर हुई पत्थरबाजी, शूटिंग खत्म कर घूमने निकले थे अभिनेता

Mon, 19 Sep 2022 11:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इमरान हाशमी लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/therealemraan
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों जम्मू कश्मीर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग का सारा काम पहलगाम में चल रहा है। लेकिन यहां पर इमरान हाशमी को पत्थरबाजों का सामना करना पड़ा। खबर है कि हाल ही में जब इमरान हाशमी शूटिंग खत्म करने के बाद सेट से निकले थे तब उन पर बदमाशों ने पत्थरबाजी कर दी। 
विज्ञापन

2 of 4
इमरान हाशमी लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/therealemraan
जानकारी के मुताबिक, शाम को शूटिंग खत्म करने के बाद इमरान हाशमी फिल्म की बाकी टीम के साथ पहलगाम की मेन मार्केट निकले थे। तभी अचानक कुछ अनजान लोगों ने अभिनेता के साथ मौजूद सभी लोगों पर हमला कर दिया और वह सभी मिलकर उन पर पत्थरबाजी करने लगे। वहीं, मामले की एफआईआर पुलिस थाने में दर्ज कर ली गई है। पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर धारा 147, 148, 370, 336, 323 लगाई गई है। इस मामले में अनंतनाग पुलिस ने एक शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। सामने आए बयान में पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
इमरान हाशमी - फोटो : social media

बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स यानी BSF के जवान पर आधारित है। इससे पहले फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में भी चली थी। इस दौरान अभिनेता 14 दिनों तक श्रीनगर में थे। यहां पर इमरान ने एसपी कॉलेज में शूटिंग की थी। इस मौके पर इमरान अपने फैंस से भी मिलने वाले थे लेकिन किन्हीं वजहों से वह ऐसा नहीं कर पाए थे। 

विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें 'ग्राउंड जीरो' की तो इस फिल्म का निर्देशन तेजस देऊस्कर कर रहे हैं। इमरान के अलावा, इस फिल्म में सई तमहांकर और जोया हुसैन नजर आएंगी। इमरान हाशमी 'ग्राउंड जीरो' के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' और सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। दावा किया जा रहा है कि 'टाइगर 3' में इमरान का किरदार निगेटिव होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें