फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: इन सितारों ने असल जीवन में हो चुका है भूतों से सामना! लिस्ट में कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल

Sun, 11 Feb 2024 11:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में यूं तो कई हॉरर फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें देखकर डर से लोग की हालत खराब हो चुकी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हिंदी फिल्मों के कई कलाकार असल जीवन में भी अदृश्य शक्तियों को महसूस कर चुके हैं। आइए जानते हैं इन सेलेब्स और उनके साथ हुई घटनाओं के बारे में...
Mithun Chakraborty: मिथुन की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, बताया कब होंगे डिस्चार्ज
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन
वरुण धवन हिंदी फिल्मों के मशहूर कलाकार हैं। अपनी अदाकारी से वे बेहद कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। सुपरहिट फिल्म एबीसीडी 2 की शूटिंग के दौरान वरुण धवन के साथ एक होटल में एक अजीबोगरीब घटना हुई थी, जिसका जिक्र भी वे कर चुके हैं। अभिनेता को उन दिनों एक सुइट में रखा गया था, जिसके बारे में कहा जाता था कि वहां अभिनेता-गायक फ्रैंक सिंटारा का भूत रहता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के बाद एक दिन जब वरुण सोने के लिए अपने कमरे में वापस गए, तो उन्हें कुछ अजीब आवाजें सुनाई दी थीं और दरवाजा अपने आप खुल गया था।
विज्ञापन

3 of 6
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकारों में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की भी गिनती होती है। वे फिल्म आत्मा - फील इट अराउंड यू में नजर आ चुके हैं। उनके साथ इसमें बिपाशा बसु भी नजर आई थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत सारी भयानक घटनाएं घटीं, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे। बिपाशा सहित कलाकारों और क्रू ने एक दृश्य की शूटिंग के दौरान एक महिला को गाते हुए सुना, लेकिन जब  इसकी रिकॉर्डिंग दोबारा चलाई तो टेप पर ऐसी कोई भी आवाज सुनने को नहीं मिली। इसी तरह जब नवाज एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, तब उनके पीछे की दीवार पर लटका हुआ एक फोटो-फ्रेम अचानक फर्श पर गिर पड़ा। हैरानी वाली बात यह थी कि न ही उस समय हवा चल रही थी और न ही उस फ्रेम की कील नीचे गिरी थी। 

4 of 6
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके साथ ही अजीबोगरीब घटना घटित हो चुकी है। फिल्म गुनाह की शूटिंग के दौरान मुकेश मिल में  के कुछ कमरों में वे अपनी लाइन नहीं बोल पा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय बाद किसी दूसरी फिल्म की एक्ट्रेस ने वहीं शूटिंग शुरू की थी, जिसके बाद उसके व्यवहार में अचानक बदलवा आ गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद उस अभिनेत्री की कथिक रूप से मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
इमरान हाशमी
इस लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार वे अपने दोस्तों के साथ माथेरान में छुट्टियां मना रहे थे। उस होटल में उन सभी के अलावा उस समय और कोई भी नहीं था, लेकिन फिर भी उन सभी ने किसी को बहुत जोर से चिल्लाते हुए सुना। सभी अपने कमरे से बाहर निकले और चिल्लाने वाले आदमी की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा
अभिनेता गोविंदा यूं तो अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके साथ ही ऐसा ही कुछ अजीबोगरीब घटना हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार गोविंदा किसी पहाड़ी इलाके में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वे वहां के एक होटल में ठहरे हुए थे। आधी रात को जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने एक औरत को अपनी छाती पर बैठा हुआ पाया। जब उन्होंने इधर-उधर देखा तो पाया कि कमरा साफ-सुथरा नहीं था।
12th Fail: विक्रांत की फिल्म '12वीं फेल' देखकर भावुक हुए अल्लू अर्जुन के भाई, बोले- मेरी आंखें नम हो गईं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें