फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फिल्मों में शिक्षक बन मशहूर हुए ये सितारे, कोई बना छात्र का दोस्त तो किसी ने पढ़ाया इंसानियत का पाठ

Tue, 05 Sep 2023 09:11 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में बॉलीवुड सितारे अपनी दमदार अदाकारी और अलग अलग किरदारों से दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाते हैं। एक्शन, कॉमेडी से लेकर नेगेटिव किरदार तक वे इस खूबसूरती के साथ निभाते हैं कि फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। इसी तरह सितारों ने पर्दे पर शिक्षकों का भी किरदार बखूबी निभाया है। किसी ने शिक्षक बन जिंदगी का सबक सिखाया तो कोई टीचर के रूप में अपने स्टूडेंट का सबसे अच्छा दोस्त बना। चलिए शिक्षक दिवस के मौके पर जानते हैं उन सितारों के बारे में जो पर्दे पर शिक्षक का किरदार निभाकर मशहूर हुए।
विज्ञापन

2 of 10
मोहब्बतें में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
इस लिस्ट के सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' में शाहरुख खान ने म्यूजिक टीचर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख स्टूडेंट्स को म्यूजिक के साथ-साथ प्यार का पाठ भी पढ़ाते दिखे थे।
विज्ञापन

3 of 10
तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान की साल 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' काफी पसंद की गई। इस फिल्म में आमिर खान ने टीचर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आमिर के किरदार का नाम राम शंकर निकुम्भ था। वह एक ऐसे शिक्षक के रोल में नजर आए, जो बच्चे की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारते हैं।

4 of 10
मुन्ना भाई एमबीबीएस में बमन ईरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोमन ईरानी
फिल्मों में शिक्षकों का किरदार निभाने वाले कलाकारों की लिस्ट में अभिनेता बोमन ईरानी भी शामिल हैं। बोमन ईरानी दो फिल्मों में टीचर का किरदार निभा चुके हैं। पहली बार संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन का किरदार निभाया था। इसके बाद वह आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' में प्रोफेसर के रोल में नजर आए थे, जिन्हें सब वायरस कहते थे। उनका यह किरदार यादगार बन गया।
विज्ञापन

5 of 10
चॉक एन डस्टर - फोटो : Social Media
शबाना आजमी
साल 2016 में आई फिल्म 'चॉक एन डस्टर' में शबाना आजमी ने मैथ्स की सीनियर टीचर विद्या सावंत की भूमिका निभाई थी। उन्हें यह कहकर स्कूल से निकाल दिया जाता है कि उनका पढ़ाने का ढंग पुराना हो चुका है, जो आज के एजुकेशन सिस्टम में फिट नहीं बैठता। फिल्म में शबाना आजमी के संघर्ष को बखूबी दिखाया है। वह एक आदर्श शिक्षिका के किरदार में नजर आई हैं।
विज्ञापन

6 of 10
सुपर 30 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन
साल 2019 में आई फिल्म 'सुपर 30' पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार अदा किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक शिक्षक होनहार गरीब बच्चों को इंजीनियर बनाने के लिए हर संभव मेहनत करता है और कामयाब भी हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
रानी मुखर्जी (हिचकी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड के मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने हर किरदार में फैंस के दिलों पर छा जाती हैं। साल 2018 में आई फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी टीचर की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी और रानी मुखर्जी का किरदार सभी दर्शकों को खूब पसंद आया। रानी अपनी काबिलियत से पिछड़े हुए बच्चों के अंदर पढ़ाई करके की उम्मीद जगाती हैं और उनके भविष्य को सुधारने का काम करती हैं।

8 of 10
ब्लैक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की 2005 में फिल्म 'ब्लैक' आई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने टीचर का रोल निभाया था। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक अंधी और बहरी लड़की का किरदार निभाया था। अमिताभ फिल्म में अंधी और बहरी लड़की यानी की रानी मुखर्जी को बोलना सिखाते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन फिल्म आरक्षण में भी अध्यापक का किरदार निभा चुके हैं, जिसमें वह गरीब बच्चों को फ्री में पढ़ाते हैं।

9 of 10
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सुष्मिता ने फिल्म 'मैं हूं ना' में टीचर का किरदार निभाया था, जिसमें वह रोमांटिक किरदार में नजर आई थीं। शाहरुख खान सुष्मिता के छात्र बने थे। दोनों के बीच की केमिस्ट्री में फैंस का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन

10 of 10
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। शाहिद ने फिल्म 'पाठशाला' में अध्यापक की भूमिका निभाई थी। उनके साथ टीचर की भूमिका में अभिनेत्री आयशा टाकिया भी नजर आई थीं। फिल्म में शाहिद कपूर बच्चों को पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना सिखाते हैं। फिल्म में शिक्षा प्रणाली की कमियों को उजागर किया गया है। स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ शाहिद कपूर मोर्चा खोल देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें