फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: 'हड्डी' के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बारीकी से सीखी हर चीज

Tue, 05 Sep 2023 08:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक - फोटो : insta
नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह एक बिल्कुल अलग अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। एक्टर फिल्म में ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आएंगे। नवाज अपने हर किरदार में पूरी तरह ढल जात हैं। उन्होंने 'हड्डी' में अपने रोल को भी बखूबी अदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपने रोल को बेहतर तरीके से अदा करने के लिए वह बाकायदा ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ रहे।
विज्ञापन

2 of 5
हड्डी फिल्म में नवाजुद्दीन का लुक - फोटो : insta
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने फिल्म में अपने ट्रांसजेंडर के किरदार के साथ न्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म में उन्हें देखकर दर्शक खुद यह महसूस कर सकते हैं और इस पर यकीन कर सकते हैं। तैयारी के दौरान नवाज ने अपने दिन का अधिकतर समय ट्रांसजेंडर समुदायर के साथ गुजारा। उनके साथ खाना खाया, उन्हीं के साथ रहे और उनके हाव-भाव, बॉडी लैंग्वेज हर चीज को बहुत महीन तरीके से देखा।
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्रों के मुताबिक, 'नवाजुद्दीन हर दिन ट्रांसजेंडर्स के साथ अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा बिताते। उन्हें तैयार होते, मेकअप करते देखते। इससे उन्हें खुशी मिलती। वह दिनभर के लिए उनकी योजनाओं को बहुत गौर से समझते फिर खुद उन पर फोकस करते। दुनिया को देखने का ट्रांसजेंडर्स का तरीका सबसे अलग है, यह चीज एक्टर को काफी दिलचस्प लगी।
Teachers Day: अभिनय की दुनिया में आने से पहले टीचर थे ये सितारे, कई बड़े स्टार्स हैं लिस्ट में
 

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी यह किरदार अदा करते हुए खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा किरदार जिंदगी में कभी मिलता है। इतना ही नहीं, उनके इस रोल ने ट्रांसजेंडर समुदाय और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति उनकी धारणा बदलकर रख दी है। 
KBC 15: इस हफ्ते के पहले एपिसोड की बिग बी ने की धमाकेदार शुरुआत, कल 'केबीसी 15' को मिलेगा पहला करोड़पति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'हड्डी' का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा ने किया है। इसमें नवाज के अलावा ईला अरुण और अनुराग कश्यप भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। 'हड्डी' के अलावा नवाजुद्दीन 'सैंधव' और 'सैक्टर 108' में भी नजर आएंगे।
Vicky Kaushal: सेट पर अपमानित होने के बाद विक्की कौशल के सामने रोया करते थे पिता शाम, अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें