फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अपने ही बच्चों को लिप किस करने पर ट्रोल हुए ये सितारे, सुनने पड़े नेटिजन्स के ताने

Thu, 06 Jul 2023 05:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड जगत के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्हें अपने बच्चों को लिप किस करना भारी पड़ गया। सेलेब्स की वायरल तस्वीर देख भड़के नेटिजंस ने इनकी जमकर क्लास लगाई।
 
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों को लिप किस कर ट्रोल हुए ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन जगत के सितारे अपनी हर एक एक्टिविटी के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, ये स्टार्स कभी अपनी खराब एक्टिंग, आउटफिट, एक्टिविटी या बयान को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपने बच्चों को लिप पर किस कर सुर्खियों में आ गए। इन सेलेब्स की तस्वीरें इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हुईं और नेटिजंस ने इन्हें जमकर आड़े हाथों लिया। इस लिस्ट में महेश भट्ट से लेकर सैफ अली खान तक का नाम शामिल है- 
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय-आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर लाइमलाइट बटोरती हैं। बीते दिनों ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या बच्चन को लिप पर किस करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जो देखते ही देखते इंटरनेट जगत में वायरल हो गई। हालांकि, ये तस्वीर नेटिजंस को पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

3 of 6
महेश भट्ट-पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए अपनी 18 वर्षीय बेटी पूजा भट्ट को लिप किस किया था। बाप-बेटी की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी थी। साथ ही देशभर के लोगों ने इस पर आपत्ति जाहिर की थी। यह उस दौर की बात है जब स्क्रीन पर किसिंग सीन देखने को नहीं मिलते थे। इस एक कारण से भी यह फोटो विवादों में घिरा रहा। 

4 of 6
सैफ अली खान-सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक्टर सैफ अली खान भी बेटी को लिप किस करने पर ट्रोल हो चुके हैं। दरअसल, जब सारा अली खान बेहद छोटी थीं तो सैफ की उनके संग एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस फोटो में सैफ बेटी के होठों पर किस करते नजर आए थे। हालांकि, इसके लिए एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
सोहा अली खान-इनाया खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे को लिप किस करने पर ट्रोल होने वाले सितारों की लिस्ट में सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान का भी नाम शामिल है। सोहा ने बेटी इनाया खेमू को लिप पर किस करते हुए एक फोटो साझा किया था। हालांकि, तस्वीर में मां-बेटी का यह अंदाज फैंस को रास नहीं आया और ट्रोल्स सोहा को आड़े हाथों लेने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्विंकल खन्ना-नितारा - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अक्षय कुमार की पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का भी नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें ट्विंकल बेटी नितारा के लिप पर किस करती नजर आई थीं। इस फोटो पर लोगों ने तमाम भद्दे कमेंट किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें