फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YouTubers Networth: बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है इन यूट्यूबर्स की शान, नेटवर्थ जान चौंक उठेंगे आप

Thu, 06 Jul 2023 05:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत के कुछ पॉपुलर यूट्यूबर्स अपनी पॉपुलैरिटी और कमाई के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते नजर आते हैं। तो आइए इनका नेटवर्थ जान लेते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
यूट्यूबर्स के नेटवर्थ - फोटो : अमर उजाला
आज के समय में लोगों के बीच पॉपुलर होने के कई तरीके हैं। न सिर्फ पर्दे पर दिखने वाले स्टार्स को आज लोग जानते हैं, बल्कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तमाम लोग कंटेंट पेश कर लाइमलाइट में आ जाते हैं। कभी किसी शख्स का कोई वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल होता है, और इससे वे रातों-रात पॉपुलर हो जाते हैं, जिसके हमारे पास तमाम उदाहरण हैं। इतना ही नहीं फेमस होने के लिए यूट्यूब भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। आए दिन तमाम तरह के कंटेंट, यूट्यूबर्स लोगों के सामने पेश करते हैं। इनमें से ही कुछ कि क्रिएटिविटी दर्शकों को खूब भा जाती है, और इसका नतीजा उनके वीडियो पर आए लाइक्स और व्यूज में दिखता है। भारत में कई पॉपुलर यूट्यूबर्स हैं, जो अपने टैलेंट के दम पर आज दौलत और शोहरत में खेल रहे हैं। तो आइए आपके कुछ चहेते और बड़े यूट्यूबर्स का नेटवर्थ जान लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइन्स' से तकरीबन हर कोई वाकिफ है। इसे मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम चलाते हैं। भुवन एक बेहतरीन एक्टर, सिंगर और कॉमेडियन हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि भुवन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर संगीतकार की थी। उस वक्त भुवन एक महीने के महज पांच हजार रुपये कमाते थे। वहीं, आज भुवन सबसे अमीर यूट्यूबर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भुवन 122 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कैरी मिनाटी - फोटो : सोशल मीडिया
अब बात कर लेते हैं अजय नागर यानी कैरी मिनाटी की। कैरी मिनाटी आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। यूट्यूब से करियर शुरू करने वाले कैरी अब फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। कैरी ने वर्ष 2016 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। कैरी ने अपने टैलेंट का जादू इस कदर चलाया कि महज तीन वर्ष में उनके चैनल के एक करोड़ सब्सक्राइबर हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, कैरी मिनाटी का नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है। 

4 of 6
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
मोंक एंटरटेनमेंट के संस्थापक रणवीर इलाहाबादिया एक चर्चित सोशल मीडिया सितारे हैं। रणवीर एक लाइफस्टाइल कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वह अपने पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' के लिए भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, रणवीर की कुल संपत्ति 58 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्राजक्ता कोली - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले वर्ष करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आईं प्राजक्ता कोली भी एक जानी-मानी सोशल मीडिया हस्ती हैं। प्राजक्ता यूट्यूब चैनल 'मोस्टली सेन' चलाती हैं। प्राजक्ता ने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की थी। प्राजक्ता का नाम वर्ष 2019 की फोर्ब्स की '30 अंडर 30' की लिस्ट में भी आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, प्राजक्ता कोली का नेटवर्थ 16 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन कॉरेस्पेंडेंट के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली कुशा कपिला ने आगे चलकर कंटेंट की दुनिया में कदम रखा। कुशा को दिल्ली की लड़कियों पर वीडियो बनाते और इसके जरिए लोगों की वाहवाहियां लूटते देखा जाता है। कुशा, अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' में भी नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुशा तकरीबन 20 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें