फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड स्टार्स के बिजली का बिल जानकर उड़ जाएंगे होश, आखिरी वाले को बिल देखकर लगा 440 वोल्ट का झटका

Mon, 27 Jul 2020 02:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिजली का बिल - फोटो : ट्विटर
कोरोना काल में लोग घर में रहने को मजबूर हैं। कई राज्यों में गर्मी भी पड़ रही है। ऐसे में लोगों जमकर बिजली खर्च कर रहे हैं लेकिन आज हम आम आदमी की नहीं बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स की बात करने जा रहे हैं, जिन्हें अपना बिजली का बिल देखखर 440 वोल्ट का झटका लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
तापसी पन्नू के घर का बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया था। ट्विटर पर बिल की कॉपी साझा करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा था, 'तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए हैं और मैं यह सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए या खरीदे हैं कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। आप किस तरह बिजली का बिल बना रहे हैं?
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दिव्या दत्ता का बिजली का बिल 51,000 रुपये आया है। 51,000 रुपये बिजली का बिल देखकर दिव्या दत्ता हैरान रह गईं। इसके बाद उन्होंने बिजली कंपनी को फटकार लगाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कंपनी से कहा जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए।

4 of 5
हंसल मेहता
बीते दिनों हंसल मेहता ने ट्वीट कर बताया था कि उनके घर के बिजली का बिल 18 हजार रुपये आया है। हंसल मेहता ने लिखा था 'मेरा बिजली का बिल 18,030 रुपये आया है। जबकि मैं पिछले चार महीने से मुंबई वाले घर में नहीं गया हूं। क्या माजरा है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरशद वारसी
अरशद वारसी का बीते दिनों एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल आया था। उन्होंने एक लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल आने पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'मुझे अपना बिजली का बिल भरने के लिए अपनी बनाई पेंटिंग्स और फिर बाद में किडनी बेचनी पड़ेगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें