परेशान, गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने की वजह से अभिनेता सोनू सूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पूरे देश में जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से अब तक वह कई प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूतमंदो की मदद के लिए आगे आए और उन्हें घर पहुंचाया। अब तक उनसे कई लोग मदद मांग चुके हैं। अब सोनू सूद से विदेशों से भी मदद की गुहार लगाई जा रही है।