फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stand Up Comedy: कोई था वकील तो किसी ने की थी इंजीनियरिंग, ये सेलेब्स नौकरी छोड़ बन गए टॉप स्टैंड अप कॉमेडियंस

Sun, 05 Feb 2023 06:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टैंड अप कॉमेडियंस - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों स्टैंड अप कॉमेडी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कॉमेडी शोज से ज्यादा स्टैंड अप कॉमेडी शो लोगों के बीच चर्चा में रहता है। बीते कुछ साल से युवाओं के बीच इसका क्रेज बढ़ा है। आज हमारे बीच कई ऐसे स्टैंड अप कॉमेडियंस मौजूद हैं, जो अपनी पहचान बनाए हुए हैं और लाखों-करोड़ों फैंस के दिल पर राज करते हैं। इसमें कई बड़े-बड़े कॉमेडियंस के नाम शामिल हैं। क्या आप जानते हैं कि कॉमेडियन बनने से पहले आपके फेवरेट सेलेब्स नौकरी करते थे, लेकिन कॉमेडियन बनने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और ठहाकों की दुनिया में कदम रखा। आज हम आपको बताएंगे कि आपके फेवरेट कॉमेडियंस स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में आने से पहले क्या करते थे।
विज्ञापन

2 of 6
अनुभव सिंह बस्सी - फोटो : social media
अनुभव सिंह बस्सी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अनुभव सिंह बस्सी का आता है। आज अनुभव सिंह बस्सी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके यूट्यूब वीडियो 'वैक्सिंग' और 'हॉस्टल' से उन्हें पहचान मिली थी। जल्द ही अनुभव बस्सी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अनुभव बस्सी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे। आज अनुभव स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया के बादशाह हैं। अनुभव ने लॉ की पढ़ाई की है। कॉमेडियन बनने से पहले कुछ समय तक उन्होंने वकील के तौर पर प्रैक्टिस भी की थी।

Pathaan: पठान को री-सेंसर करने के फैसले पर भड़के रईस के डायरेक्टर, कहा- जो मूवी पहले ही...
विज्ञापन

3 of 6
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
जाकिर खान
जाकिर खान आज स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में राज करते हैं। काफी संघर्षों के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। स्टैंड अप कॉमेडियन बनने से पहले जाकिर खान आरजे का काम किया करते थे। उस समय वह दिल्ली में रहते थे, लेकिन बाद में वह अपनी नौकरी छोड़कर मुंबई आ गई और स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाया।

Sharman Joshi: जुगलबंदी करते दिखे 3 इडियट्स, क्या बनने जा रहा है सीक्वल? शरमन जोशी ने बताया सच

4 of 6
मुनव्वर फारूकी - फोटो : social media
मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी को आज कौन नहीं जानता है। मुनव्वर फारूकी स्टैंड अप कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक रैपर भी हैं। महज 17 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, तब मुनव्वर फारुकी ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और बहुत जल्द ही लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
Pathaan: कम बजट में बनी इस बॉलीवुड फिल्म को अब तक पीछे नहीं छोड़ सकी है पठान, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

5 of 6
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल कामरा
कॉमेडी की दुनिया में कुणाल कामरा बहुत मशहूर हैं। अपनी कॉमेडी के साथ साथ वह बेबाक राय रखने की वजह से भी पहचाने जाते हैं। कई बार कुणाल सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाते हैं। कुणाल देश के महंगे कॉमेडियंस में से एक हैं। इससे पहले उन्होंने 11 साल तक ऐड फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में काम किया था।

Pathaan: कम बजट में बनी इस बॉलीवुड फिल्म को अब तक पीछे नहीं छोड़ सकी है पठान, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिषेक उपमन्यु - फोटो : Social media
अभिषेक उपमन्यु
कॉमेडी की दुनिया में अभिषेक उपमन्यु आज बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि कॉमेडी की दुनिया में आने से पहले वह एक इंजीनियर थे। दरअसल, अभिषेक उपमन्यु ने इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम किया। इसके बाद वह ऑन एयर विद एआईबी के साथ जुड़े और यहां से उनका सफर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कॉमेडी की दुनिया में अपना सिक्का जमा लिया।

Salim Khan: अमिताभ बच्चन किसी को करीब आने नहीं देते... सलीम खान ने बिग बी संग अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें