फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के 'इंकार' ने बदल दी 'बाहुबली' की किस्मत, दी इतनी बड़ी सौगात

Tue, 30 May 2017 10:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
श्रीदेवी
तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए और कमाई के नए आयाम गढ़ते हुए एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने जो कारनामा किया है वो शायद ही कोई और फिल्म कर पाए। फिल्म का कोई भी किरदार ऐसा नहीं है जो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब न रहा हो..फिर वो 'बाहुबली' प्रभास हो, 'भल्लालदेव' राणा डग्गुबती, 'देवसेना' अनुष्का शेट्टी या फिर 'शिवगामी' रमैया कृष्णन।
विज्ञापन

2 of 11
rajamouli
शिवगामी के किरदार ने तो रमैया कृष्णन की किस्मत ही पलट दी। सभी लोग जानते हैं कि राजामौली पहले इस किरदार के लिए श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन श्रीदेवी ने मोटी फीस की डिमांड कर ये रोल रिजेक्ट कर दिया। उस वक्त राजामौली को एक पल के लिए धक्का लगा था कि श्रीदेवी ने वो रोल मना कर दिया और वो किसे कास्ट करेंगे... 
विज्ञापन

3 of 11
रमैया कृष्णन बाहुबली
लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद शिवगामी के किरदार को जिस तरह लोगों के हाथोंहाथ लिया और जिस तन्मयता के साथ रमैया ने इसे निभाया, उससे राजामौली खुशी से फूल नहीं समा रहे।

बल्कि वो तो अब खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं कि श्रीदेवी ने शिवगामी के रोल को करने से मना कर दिया।

4 of 11
sridevi
इसका खुलासा राजामौली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया।

एक रीजनल प्रोग्राम में राजामौली ने श्रीदेवी को लेकर अपने गुस्से का जिक्र करते हुए कहा, 'पहले मैं बहुत गुस्से में था कि श्रीदेवी ने शिवगामी के रोल के लिए मना कर दिया, लेकिन अब हम खुद को लकी मानते हैं कि उन्होंनें ये रोल रिजेक्ट कर दिया। एक बाद एक श्रीदेवी ने कई डिमांड हमारी टीम के सामने रखीं और सच में हमारी टीम गुस्से से बौखला गई।'
विज्ञापन

5 of 11
एस एस राजामौली
​'हमने भी सोचा कि उनकी डिमांड हमारे बजट से ज्यादा हैं। इसके बाद हम रमैया कृष्णन के पास गए और वो तुरंत मान गईं। बाकी जो हुआ सभी ने देखा। रमैया जी ने उम्दा काम किया और शुक्र है कि हमें श्रीदेवी को फिल्म में लेने का आइडिया ड्रॉप कर दिया।'
विज्ञापन

6 of 11
बाहुबली 2
हालांकि शिवगामी के रोल के लिए राजामौली की पहली पसंद रमैया कृष्णन ही थीं, लेकिन नेशनल लेवल पर श्रीदेवी की पॉपुलैरिटी और उनकी पहुंच को देखते हुए राजामौली ने श्रीदेवी को अप्रोच किया था, लेकिन श्रीदेवी ने राजामौली के सामने ऐसी ऐसी डिमांड रखीं कि उनके होश ही उड़ गए।
विज्ञापन

7 of 11
श्रीदेवी
श्रीदेवी ने शिवगामी के किरदार के लिए ना सिर्फ मोटी फीस मांगी बल्कि राजामौली से डिमांड की कि शूट के दौरान उनके रहने के लिए फाइव स्टार होटल में पूरा एक फ्लोर बुक किया जाए। इसके अलावा शूटिंग के दौरान मुंबई से हैदराबाद ट्रैवल करने के लिए उनके लिए बिजनेस क्लास में टिकट बुक किए जाएं, लेकिन श्रीदेवी की ये डिमांड कुछ ज्यादा ही हाई-फाई निकलीं और राजामौली को श्रीदेवी को फिल्म में लेने का विचार छोड़ना पड़ा।

8 of 11
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
'बाहुबली 2' के एक सीन में प्रभास

9 of 11
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी
'बाहुबली 2' के एक सीन में अनुष्का शेट्टी और प्रभास।

10 of 11
नसर
'बाहुबली 2' के एक सीन में नसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें