क्या आपको एक्ट्रेस खुशबू याद हैं जिन्होंने फिल्म 'मेरी जंग' में अनिल कपूर की बहन का किरदार निभाया था ? इस किरदार से तो वो चर्चा में आई हीं, जावेद जाफरी के साथ उनके गाने 'रॉक एन रोल' में भी उनके लटकों-झटकों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
2 of 8
खुशबू
कहने का मतलब है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी हीरोइन ने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरीं जितनी कि खुशबू ने, लेकिन अपने करियर से ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ और बोल्ड बयानों को लेकर चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
3 of 8
खुशबू
80 और 90 के दशक में खुशबू का फिल्म इंडस्ट्री में खूब बोलबाला था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हिंदी फिल्मों से की। 'द बर्निंग ट्रेन', 'थोड़ी सी बेवफाई', 'लावारिस', 'नसीब', 'कालिया', 'दर्द का रिश्ता' जैसी फिल्मों में खुशबू ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी जो छाप छोड़ी वो आज भी कायम है।
4 of 8
खुशबू
1985 तक चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में लोगों के दिलों पर राज करने के बाद खुशबू ने हीरोइन के तौर पर कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया जिनमें जैकी श्रॉफ से लेकर गोविंदा, आमिर खान और माधुरी दीक्षित तक शामिल हैं। 1992 तक खुशबू ने बॉलीवुड में अपना परचम लहराया और इसके बाद उन्होंने साउथ का रुख कर लिया।
विज्ञापन
5 of 8
खुशबू
वहां जाकर खुशबू ने अपनी ऐसी छटा बिखेरी कि सभी उनके मुरीद हो गए। तमिल और तेलुगु फिल्मों में खुशबू का स्टारडम धीरे-धीरे बढ़ने लगा। फैंस उन्हें लेकर इस कदर पागल हो गए कि फिल्मों के टिकट पाने के लिए सिनेमाघरों के आगे लाइन लगाए रहते।
विज्ञापन
6 of 8
खुशबू
खुशबू ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए कैसा रुतबा कायम किया इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो पहली ऐसी साउथ की हीरोइन हैं जिनके नाम पर लोगों ने मंदिर बनाया। हालांकि उस मंदिर को उस वक्त तहस-नहस कर दिया गया जब उन्होंने शादी से पहले सेक्स को लेकर काफी बोल्ड बयान दिया था। उस बयान पर काफी बवाल हुआ था।
विज्ञापन
7 of 8
खुशबू
लेकिन इससे खुशबू के स्टारडम में कोई कमी नहीं आई। आज भी लोग खुशबू को लेकर पागल हैं। एक बार डांसर और एक्स्ट्रा के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली खुशबू ने अपनी मेहनत के बल पर जो सफलता पाई वो सभी के लिए आज भी एक मिसाल है।
साउथ में जिस हीरोइन को पहली सुपरस्टार का स्टेटस मिला वो खुशबू ही हैं। उन्होंने रजनीकांत और प्रभुदेवा के साथ खूब हिट फिल्में दीं। लोग उनकी जोड़ी के दीवाने रहे हैं। आज खुशबू सुंदर एक्टिंग छोड़ राजनीति में सक्रिय हैं।