एसएस राजामौली ‘बाहुबली’ के बाद अब ‘आरआरआर’ के साथ वापस लौट रहे हैं। ऐसे में जनता इस बात को देखने के लिए काफी उत्सुक्ता है कि क्या वह ‘बाहुबली’ जैसे मैजिक दोबारा क्रिएट कर पाएंगे। जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से आलिया भट्ट अपना दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही है कि ‘आरआरआर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। आइए देखते हैं कि क्या यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो पाएगी या नहीं।