श्रीदेवी का निधन हुए एक साल होने को है । इससे पहले श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी याद दिला दी । इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आ रही हैं । ये फोटो जाह्नवी के फैन क्लब से शेयर की गई है ।
विज्ञापन
2 of 5
sridevi unseen pictures
फोटो में बोनी कपूर भी दिख रहे हैं । जाह्नवी कुछ कह रही हैं और श्रीदेवी उनकी बात सुन रही हैं । बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था । श्रीदेवी अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई हुई थीं ।
विज्ञापन
3 of 5
sridevi
- फोटो : news18
यहीं एक पांच सितारा होटल के बाथ टब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी । उस वक्त श्रीदेवी होटल में अकेले थीं । निधन के कुछ देर बाद बोनी कपूर वहां पहुंचे थे। श्रीदेवी का निधन उस वक्त हुआ था जब उनकी बेटी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थी ।
4 of 5
SRIDEVI
- फोटो : self
श्रीदेवी ने अपनी जाह्नवी को एक्टिंग के गुर सिखाए । श्रीदेवी चाहती थीं कि वो अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म देखें लेकिन ऐसा हो नहीं पाया । जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'साल 2018 हमारे लिए बहुत मुश्किल रहा ।'
'ये भी कह सकते हैं कि इस साल बहुत कुछ सीखने को भी मिला । दोनों तरह के अनुभव थे । मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई इसलिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी भी मुझे इसी साल मिली ।' श्रीदेवी के निधन से बोनी कपूर को सबसे बड़ा झटका लगा था ।