गाने में अनुष्का शर्मा व्हीलचेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं शाहरुख उनके साथ रोमांस कर रहे हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान बउआ सिंह के किरदार को निभाते हुए दिख रहे हैं, जो कद से बौना है। वहीं 6 साल बाद पर्दे पर शाहरुख, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले यह जोड़ी यशराज बैनर की फिल्म 'जब तक है जान में दिखी थी'।