फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून की तरह शादी की पहली सालगिरह बाहर मनाएंगे विराट-अनुष्का, कुछ ऐसी हो रही तैयारियां

Wed, 28 Nov 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka virat wedding - फोटो : twitter
बॉलीवुड में इस वक्त चारों ओर शादियों का शोर हैं। रणवीर-दीपिका के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी अाने वाले हफ्ते में हो जाएगी। इसके बाद 12 दिसंबर को भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की भी शादी है। उन्होंने अपनी शादी का कार्ड खुद सोशल मीडिया पर बीते मंगलवार को साझा किया था। लेकिन अब जिनकी शादी पिछले साल हुई थी उनकी सालगिरह सेलिब्रेट करने की बारी है। बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की..
विज्ञापन

2 of 5
virat anushka

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से इटली में शादी रचाई थी। अब अगले महीने इनकी शादी की पहली सालगिरह है। ऐसे में ये खबर आ रही है कि विरुष्का भारत में नहीं बल्कि देश से बाहर अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। बता दें कि इस वक्त विराट ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 5
zero

इन दिनों अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन उन्होंने अपनी पहली सालगिरह मनाने के लिए छुट्टी ले ली है। वहीं. विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर को पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। ऐसे में दोनों ऑस्ट्रेलिया में ही शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। इसके लिए अनुष्का भी पति विराट के पास ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली हैं। 

4 of 5
Zero - फोटो : social media

बता दें कि आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो अगले महीने दिसंबर की 21 तारीख को रिलीज होगी। इसके लिए फिल्म की प्रमोशन का काम जोरों पर चल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की तिगड़ी एक बार फिर नजर आएगी। इससे पहले यह तिगड़ी साल 2012 में आई फिल्म जब तक है जान में नजर आई थी। वहीं, फिल्म जीरो के ट्रेलर ने लांच होते ही तहलका मचा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero

फिल्म में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब शाहरुख किसी फिल्म में बौने बनेंगे। वहीं, अनुष्का शर्मा भी बहुत चैलेंजिंग रोल में दिखेंगी। फिल्म में वह एक विकलांग के रोल में नजर आएंगी। गौरतलब है कि फिल्म में सलमान खान से लेकर स्वर्गीय श्रीदेवी भी स्पेशल रोल करती नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें